फर्रुखाबाद। आगरा कैंट से कोलकाता जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में शनिवार सुबह मिले अज्ञात वृद्ध की मौत फेफड़े की बीमारी से हुई थी। शनिवार सुबह करीब 10.08 बजे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन की आगे जनरल बोगी में एक 65 साल का वृद्ध अचेत मिला था। जीआरपी ने उसे उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया। इसमें वृद्ध की मौत फेफड़े की बीमारी से होना निकला। शव मोरचरी में रखवा दिया गया है। 72 घंटे के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जीआरपी को अभी तक शव की शिनाख्त कराने में सफलता नहीं मिली है।