फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गैंगस्टर के आरोपी की 12.07 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
फोटो-71 गांव नैगमा में मौजूद नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, कानूनगो व लेखपाल। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
शमशाबाद। क्षेत्र के गांव नैगमा निवासी गैंगस्टर के आरोपी की बृहस्पतिवार को पुलिस व राजस्व टीम ने 12.07 लाख रुपये संपत्ति कुर्क कर ली। आरोपी के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज हैं। कुर्की के दौरान गांव छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नैगमा निवासी दुर्विजय सिंह के हमला व चोरी के मामले में फरार है। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। उसके साथी जनपद मैनपुरी थाना बिछवां क्षेत्र के भनऊ घाट निवासी महेश चंद उर्फ महेश, फिरोजाबाद के थाना जसराना के निजामपुर निवासी चंद्रशेखर इन दिनों जेल में बंद है। इसके अलावा फिरोजाबाद के थाना अरावल के टोडरपुर निवासी भूदेव कुमार शामिल हैं। दुर्विजय सिंह 13 मुकदमों में वांछित बताया गया। जिलाधिकारी ने गैंगस्टर के मामले में दुर्विजय सिंह के खिलाफ कुर्की के आदेश दिए। इस पर शहर कोतवाल दर्शन सिंह, मऊदरवाजा थाने के विवेचक, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, कानूनगो हंसमुख आदि मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दुर्विजय सिंह का मकान व घरेलू सामान, 0.552 हेक्टेयर भूमि मक्का की फसल सहित कुर्क कर ली। 12 लाख सात हजार 64 रुपये की कुर्क संपत्ति प्रधान के सुपुर्द कर दी। अधिकारियों ने बताया कि दुर्विजय सिंह शातिर अपराधी है। वह लंबे समय से फरार चल रहा है। उस पर चोरी, मारपीट समेत कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। कई बार नोटिस के बाद भी न्यायालय में हाजिर न होने पर कुर्की का आदेश दिया गया। कुर्की की कार्रवाई के दौरान गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें