फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कार की टक्कर से भैंस चराने जा रहे वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव हजरतगंज में बृहस्पतिवार शाम कार की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। वह पशुओं को चराने के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। रामदास (60) को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें सैफई ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही रामदास ने दम तोड़ दिया। पत्नी विमला देवी रो-रोकर बेहाल हैं। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाली कार पड़ोसी गांव के एक युवक की है। थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी की बात कही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें