फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, उम्मीदें टूटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। गंगा का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान 137.10 के करीब 136.95 मीटर पर पहुंच गया है। कई गांवों में पानी बढ़ गया है। फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर एक फीट तक पानी बह रहा है। वहीं, बाढ़ प्रभावित गांवों में बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। कुछ दिन पहले गंगा का जलस्तर घटने से ग्रामीणों की मुसीबतें कम होने की उम्मीदें फिर टूट गई हैं।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग के चित्रकूट डिप पर करीब एक फीट पानी बहने लगा है। गंगा का जलस्तर और बढ़ा तो बदायूं मार्ग दोबारा बंद हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने से गांव में पुनः बाढ़ का पानी भर गया है। अभी घरों से पानी सही से निकल भी नहीं पाया था कि घरों व रास्तों में पानी भर जाने से आने-जाने में परेशानी बढ़ गई है।
गांव तीसराम की मड़ैया, उदयपुर, सुंदरपुर, नगला दुर्गू, हरिसिंहपुर कायस्थ, सैदापुर, ऊगरपुर, मंझा, रतनपुर, भाऊपुर चौरासी, कछुआ गाढ़ा, राजाराम की मड़ैया आदि गांव में बुखार से लोग पीड़ित हैं। गांव में स्वास्थ्य टीम न जाने से लोग झोलाछाप से दवा लेने को मजबूर हैं। शनिवार को गंगा का जलस्तर 136.90 से बढ़कर 136.95 मीटर पर पहुंच गया है। नरौरा बांध 87,053 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 20 सेंटीमीटर दूर है। रामगंगा का जलस्तर 136.15 से बढ़कर 136.45 मीटर पर पहुंच गया है। जलस्तर में 30 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। खोह, हरेली व रामनगर बैराज से 15,393 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें