फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा फिर पहुंची चेतावनी बिंदु के करीब

विज्ञापन
खेतों में कटान करती गंगा। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ गया है। ऐसे ही जलस्तर बढ़ता रहा तो जल्दी ही चेतावनी बिंदु तक पहुंच जाएगा। गंगा का जलस्तर बढ़ने से अमृतपुर तहसील क्षेत्र के लोगों की धड़कने तेज होने लगी है। हालांकि राम गंगा के ब्लोगेज में बहने से अभी कुछ राहत है।
विज्ञापन

गंगा नदी के जलस्तर में शनिवार को 20 सेंटीमीटर की बढ़त दर्ज की गई है। शुक्रवार को 135.85 मीटर पर बहने वाली नदी का जलस्तर रविवार को 136.5 मीटर पर पहुंच गया। अब यह चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से महज 55 सेंटीमीटर दूर रह गई है। इससे अमृतपुर तहसील क्षेत्र के लोग परेशान हैं।
उनका कहना है कि इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो जल्दी पानी गांवों में घुसने लगेगा। फिलहाल गंगा नदी तीस राम की मड़ैया, हरसिंहपुर कायस्थ, चाचूपुर और ऊगर पुर के खेतों में कटान कर रही है। चाचू पुर में कटान ज्यादा तेजी से हो रहा है। शमसाबाद क्षेत्र के गांव समैचीपुर चितार में दो दिन से हो रहा कटान अब कुछ थम गया है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि पानी कम होने पर गंगा एक बार फिर तेजी दिखाएंगी। शनिवार को भी गंगा नदी में नरौरा बांध से 59 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ग्रामीणों के लिए राहत की बात यह है कि राम गंगा नदी अभी तक ब्लोगेज पर बह रही है। इस नदी में आने वाली बाढ़ जनपद के कुछ ही हिस्से को प्रभावित करती है। रामगंगा में शनिवार को सात हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें