गणेश महोत्सव के अवसर पर पांडेश्वरनाथ मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं गुरुगांव देवी मंदिर में श्री रामराज्याभिषेक का कार्यक्रम हुआ। उधर, राजीव गांधी नगर में काली का अखाड़ा देख भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। उधर, कमालगंज में भी गणेश महोत्सव में भारी भीड़ उमड़ी।
बुधवार को कानपुर रोड़ पर सजे पांडाल में 2.5 क्विंटल मोदक का भोेग लगया गया। भक्तों ने जयकारे लगाकर भगवान गणेश की स्तुति की। इस दौरान राजेश बाथम, डॉ. सुरेश नंदन लाल, संजीव, अरविंद, बृजेश, मुकेश, गौरव यादव, बंटी, बबलू आदि मौजूद रहे। वहंी ग्रानगंज में सिद्ध विनायक मंडल की ओर से भगवान गणेश के पांडाल में महाआरती का आयोजन किया गया।
भक्तों ने आरती में शामिल होकर गजानन से आशीर्वाद प्रापत किया। इस मौके पर गोविंद अगिभनहोत्री, रानू दीक्षित, राजेंद्र श्रीवास्तव, कमलेश गुप्ता, आशुतोष त्रिपाठी, रामू श्रीवास्तव, नंदराम राठौर, देवेंद्र मिश्रा, राहुल मिश्रा, गोविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे। पांडेश्वरनाथ मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव कार्यक्रम के दौरान पुजारी सुरेंद्रनाथ मिश्र, ओंकारनाथ शास्त्री आदि ने यज्ञ संपन्न कराया।
यज्ञ में लोगों ने आहुतियां डालीं। शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ। अवधेश दीक्षित, मनोज रस्तोगी, रामप्रकाश, राधा, अनुराधा देवी, पदमेश, नवीन मिश्र और चंदन कुशवाह आदि मौजूद रहे। वहीं गुरुगांव देवी मंदिर में चल रहे महोत्सव में मानस अखंड पाठ के समापन के बाद श्री रामराज्याभिषेक का आयोजन हुआ। राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता और हनुमान की झांकियों ने मन मोह लिया।
कैलाश गुप्ता, साहिल रस्तोगी, ह्रदेश दीक्षित, सुमित श्रीवास्तव, सोनू मिश्रा, कालीचरण मिश्र, अंशुल मिश्र, गिल्लू मिश्र और शम्मी वर्मा आदि मौजूद रहे।
वहीं मोहल्ला राजीव गांधी नगर में देवी जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान काली के अखाड़े ने सभी का मन मोह लिया। जागरण के दौरान उमड़ी भीड़ को संभालने में मौके पर मौजूद रेलवे रोड के दो सिपाहियों ने हाथ खड़े कर दिए।
इसके चलते कार्यक्रम को बीच में ही बंद कर दिया गया और आनन-फानन में आरती उतार प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण के दौरान भी पुलिसकर्मियों के सहयोग न करने से अव्यवस्था रही।