कमालगंज। गांव राजेपुर सरायमेदा से निनौरा श्रृंखलापुर जाने वाले रास्ते पर नालियां क्षतिग्रस्त होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों को निकलने में दिक्कत होती है। वहीं बीमारी फैलने का भी खतरा बना रहता है।
गांव निवासी आफताब शकील ने बताया कि गंदा पानी भरा रहने से मच्छरों की समस्या भी है। कई बार रास्ते में दोपहिया वाहन सवार फिसल कर चुटहिल हुए हैं।
ग्राम प्रधान चंदा फौजी ने बताया कि पूर्व में सड़क का ढाल सही नहीं बनाया गया था। ट्रैक्टर निकलने से नालियां टूट गईं हैं। रास्ते को सही कराए जाने की भी आवश्यकता है। सफाईकर्मी से सफाई कराई जाएगी।