फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति को किया भूविसर्जित

Sun, 20 Sep 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजे-बाजे और रंग की फुहारों के  बीच रविवार को श्रद्धालुओं ने विघ्नहरण की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा गंडुआ घाट पर पहुंची। यहा गणपति प्रतिमा का भू विर्सजन किया गया। शोभायात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर मटकी फोड़ने के  कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


मोहल्ला सधवाड़ा स्थित प्राचीन फूलमती मंदिर में गणेश चतुर्थी को स्थापित गणपति की भव्य मूर्ति के भू विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा फूलमती मंदिर से शुरू होकर गंगादरवाजा, पृथ्वीदरवाजा, ट्रांसपोर्ट चौराहा, जटवारा, गल्ला मंडी, मुख्य चौराहा, लोहाई बाजार, श्यामागेट, बजरिया, नईबस्ती होती हुई गंडुआ घाट पहुंची। यहां श्रद्धालुओं

ने गणपति को अगले बरस आने का न्योता देकर भू विसर्जित किया। शोभायात्रा में बैजोई से आई नृत्य पार्टी ने सारे रास्ते अपने नृत्य से दर्शकों को बांधे रखा। मार्ग में गल्ला मंडी, श्यामागेट और बजरिया में मटकी फोड़ने के कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


किए गए। बारिश के बावजूद उत्साही युवकों की टोलियों ने पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी। इस दौरान बुलाकी वर्मा, टोनी वर्मा, गौरव वर्मा, राजीव सेठ, विक्रांत वर्मा, अमित सेठ, मुकेश दुबे, मुकेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, नरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें