पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन हासिल करने के लिए
होड़ है। रविवार को हुए पार्टी के सम्मेलन में संभावित उम्मीदवारों ने
भीड़ जुटाकर दमखाम दिखाने का प्रयास किया। पूर्व मंत्री स्वर्गीय बह्मदत्त
द्विवेदी के हाते में हुए भाजपा के सम्मेलन में जिला पंचायत चुनाव में
किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों ने भीड़ जुटाकर क्षेत्र में पकड़ का अहसास
कराने का प्रयास किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद चंद्रभूषण
सिंह मुन्नूबाबू ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर तय प्रत्याशी को जिताने
का काम करें। चुनाव में पार्टी के ज् यादा से ज्यादा उममीदवारों को जिताने
का प्रयास होना चाहिए। पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने कहा कि पार्टी पहली
बार पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को लड़ा रही है। जिलाध्यक्ष
दिनेश
कटियार ने कहा कि पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने से क्षेत्र का विकास
संभव है। भाजयुमों के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि
कार्यकर्ताओ को किसी भी दल के नेताओं से डरने की जरूरत नहीं है। पूर्व
विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के उम्मीदवार को जिताकर
सदन में भेजें। सम्मेलन की अध्यक्षता शिवनरायन पांडेय व संचालन
भाष्कर
दत्त द्विवेदी ने किया। सम्मेलन में अजय सिंह चौहान, ओमदत्त द्विवेदी,
प्रदीप कुशवाह, प्रभाकर त्रिवेदी, विजय सोमवशीं, कुंवरपाल सिंह, सनील
कुमार, विनोद प्रकाश द्विवेदी, रामकुमार सिंह चौहान, रामसिंह, हरविलास
अग्रिहोत्री, रघुपाल सिंह, राजीव शुक्ला, विद्याधर शुक्ल, जगदीश अवस्थी,
जयवीर सिंह, अनिल अवस्थी, बलराज सिंह, रामनरेश मिश्रा, रामदत्त तिवारी आदि
मौजूद रहे।