फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजानन को मनाने पहुंच रहे भक्त दीवाने

Wed, 07 Sep 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कानपुर रोड पर भगवान गणेश की आरती करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गणेश उत्सव की शहर में धूम है। गली-मोहल्लों में सजे गणेश उत्सव पंडालों में भक्तों का रेला उमड़ रहा है।  कहीं जगराता तो कहीं सुंदरकांड के पाठ होते है। कहीं महिलाएं भजन कीर्तन करती है तो कहीं रहे।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव के तीसरे दिन मोहल्ला नुनहाई स्थित भारत भारती भवन में बाल कृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आजाद भगत सेवा संस्थान के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने बताया कि 18 सितंबर को विजेताओं की घोषणा होगी और इसी दिन पुरस्कार वितरण समारोह होगा। सचिव शशि पांडेय, गणेश दुबे, भप्पू सोनी, आशीष मिश्र, आमोद दीक्षित, प्रशांत मिश्र और सुनील मिश्र आदि मौजूद रहे। उधर, रेलवे रोड स्थित पांडेश्वरनाथ मंदिर में श्रीरामचरति मानस नवाह्रपारायण महायज्ञ के दूसरे दिन पुजारी रामेंद्रनाथ शास्त्री, प्रमोद मिश्र, ओंकारनाथ मिश्र, शिवनारायण तिवारी और मदन मुरारी मिश्र के यज्ञ संपन्न कराया।

मुख्य यजमान कालीचरन रहे। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। गोपाल शर्मा, उमेशचंद्र शर्मा, प्रखर शर्मा, मनीष मिश्र, अवधेश दीक्षित, अनिल त्रिपाठी, राकेश अग्निहोत्री, सोनू दुबे, दीवांशु अग्निहोत्री, अंबरीश शर्मा, विजय शर्मा, प्रांजल रस्तोगी, अभिषेक तिवारी, ऐश्वर्य मिश्र, गोविंद बाजपेयी, नवीनचंद्र मिश्र, आशुतोष मिश्र, विवेक शुक्ल और बंटी मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



वही, मोहल्ला छावनी स्थित श्री महाकाल मंदिर में गणेश महोत्सव के तहत बलदेव दाऊजी का जन्मोत्सव मनाया। इसके साथ ही पुजारी कृष्ण बहादुर अस्थाना ने भगवान गणेश को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया। अर्चना दीक्षित और मुनि अलौकिक महाराज आदि मौजूद रहे। नाला मछरट्टा स्थित कांच वाला मंदिर में सजे गणेश पांडाल में मां सरस्वती की झांकी व सुदामा चरित का आयोजन हुआ।

शाम को आरती के बाद प्रसाद बंटा। संरक्षक अनिल कसेरे, अध्यक्ष अनूप चौरसिया, सचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष विमलेश मिश्र आदि मौजूद रहे। उधर, मोहल्ला गणेश प्रसाद स्ट्रीट में संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रोता जमकर झूमे। श्यामसुंदर गुप्ता ने बताया कि 8 सितंबर को दोपहर 3 बजे गणेश चित्र बनाओ प्रतियोगिता होगी।

कैलाशचंद्र गुप्ता, अशोक तिवारी, अंशुल गुप्ता, लक्ष्मीकांत गुप्ता और राकेश मिश्र मौजूद रहे। मोहल्ला मछली टोला, नगला दीना, नई बस्ती और राजीव गांधी नगर आदि में भी धूमधाम से गणेश महोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें