फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर पालिका में 15 सितंबर को होंगे साक्षात्कार

Wed, 07 Sep 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर पालिका में होने वाली संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती में साक्षात्कार की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी। नगर पंचायत कंपिल में 8 व 9 सितंबर को होगा साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन



सदर पालिका कार्यालय में 84 संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए करीब 11667 आवेदन आए थे। यह नौकरी पाने के लिए कक्षा पांच से लेकर डिग्रीधारक लोगों ने भी आवेदन किए थे। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त थी। एक माह बीतने के बाद भी साक्षात्कार की तिथि निर्धारित नहीं की गई।

  मंगलवार को पालिका कार्यालय में साक्षात्कार की तिथि की जानकारी करने आए आवेदनकर्ता राहुल कुमार, दीक्षा, राजकमल, राजकुमार और रामसिंह आदि ने बताया कि एक महीना बीतने जा रहा है लेकिन अभी तक साक्षात्कार की तिथि घोषित नहीं की गई है। साक्षात्कार की सूचना देने के लिए कोई रजिस्ट्री भी उनके घर नहीं आई है
विज्ञापन


। ईओ रोली गुप्ता का कहना है कि सदर पालिका में संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए 11667 आवेदन फार्म आए थे। फार्मों की छंटनी कराकर सूचना शासन को भिजवा दी गई है। आठ सितंबर से आवेदनकर्ताओं के यहां रजिस्ट्री भिजवाकर साक्षात्कार की सूचना दी जाएगी।

15 सितंबर से कलेक्ट्रेट सभागार में साक्षात्कार शुरू होंगे। बताया कि सदर पालिका में फार्म काफी अधिक है। इसलिए साक्षात्कार करीब एक माह तक होने की उम्मीद है। उधर, नगर पंचायत कंपिल के प्रधान लिपिक मुस्तकीन खां ने बताया कि 8 व 9 सितंबर को साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें