फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सर्विस रोड पर गड्ढों की भरमार, चलना दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कार्यदायी संस्था ने भोलेपुर ओवरब्रिज निर्माण के बाद सर्विस रोड को बदहाल छोड़ दिया है। अब यहां गड्ढे ही गड्ढे हैं। ऐसे में यहां से निकलना भी दूभर हो गया है। कई हादसे होने से लोग चुटहिल चुके हैं। इसके बाद भी सर्विस रोड का निर्माण नहीं कराया गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर भोलेपुर क्रासिंग पर पांच वर्ष पहले ओवरब्रिज निर्माण को मंजूरी दी गई थी। सेतु निगम बांदा इकाई ने ओवरब्रिज का निर्माण कराया। कार्य धीमी गति से हुआ। दिसंबर 2023 में ओवरब्रिज का निर्माण हो पाया। उसके बाद ओवरब्रिज पर पेंटिंग व जाली लगने का काम जनवरी में चलता रहा।
सेतु निगम की ओर से ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड शुरू में बनाई गई थी। कुछ दिन बाद हुई बरसात के कारण सड़क जगह-जगह से उखड़ गई। सड़क उखड़ने से सर्विस रोड पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए। बरसात होने पर हालत बद से बदतर हो गई।
विज्ञापन

वहीं लोगों ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने कई बार गड्ढों में ईंट व मिट्टी भरवाकर खानापूरी कर दी। अब यह सड़क बदहाल है। आसपास के दुकानदार भी परेशान है।
सेतु निगम के अवर अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि सर्विस रोड के खस्ताहाल होने के बारे में जानकारी नहीं है। इसको दिखवाकर मरम्मत कराई जाएगी।
आलाधिकारी गुजरते, नहीं देते ध्यान
विभाग ने ईंट-पत्थर डालकर गड्ढा भरवाया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। 800 मीटर की सड़क पर फतेहगढ़ की ओर जाने के दौरान आठ स्थानों पर तथा फर्रुखाबाद की ओर आने पर 11 स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जनपद के आलाधिकारी भी प्रतिदिन यहां से गुजरते हैं। लेकिन इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें