फर्रुखाबाद। सीएमओ कार्यालय सभागार में मंगलवार को एनएचएम के कार्यक्रमों से संबंधित प्रशिक्षण हुआ। भोजन के थाल में खराब पनीर आने पर अधिकतर स्वास्थ्य कर्मियों ने फेंक दिया। आखिरकार सूखी सब्जी के साथ पूड़ी खाई।
एनएचएम के तहत चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की समय से रिपोर्टिंग करने और बेहतर प्रबंधन के लिए राज्य स्तरीय टीम ने सीएमओ कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण दिया। इसमें एनएचएम के तहत संविदा पर तैनात बीपीएम, ऑपरेटर, नगरीय फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स आदि शामिल हुए। प्रशिक्षण के बाद सभी कर्मचारियों को भोजन थाल दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि पनीर की सब्जी बेहद खराब थी। पनीर में बदबू आ रही थी।
अधिकतर कर्मचारियों ने सूखी सब्जी से पूड़ी खाई। पनीर फेंक दिया। एनएचएम के लिपिक राकेश चंद्रा ने बताया कि आर्डर देकर 50 थाल भोजन मंगवाया गया था। खराब पनीर के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। उनके निर्देशानुसार भुगतान किया जाएगा।