नगर के पुल गालिब तिराहे का कोहरे में नजारा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कायमगंज में शनिवार रात करीब 8 बजे से कोहरा पड़ना शुरू हुआ। रविवार सुबह जब लोगों ने आंखें खोलीं तो चारों तरफ घना कोहरा छाया था। सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को 10 फीट की दूरी पर भी दिखाई नहीं दे रहा था। शहर में कई जगह वाहन एक-दूसरे से भिड़ने से बाल-बाल बचे। करीब 11 बजे धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिली। कोहरे की वजह से लोग दिन में गाड़ियों की लाइट जलाकर चलते दिखे।
ठंड से ठिठुरे लोगों ने आग जलाकर राहत की सांस ली। वहीं ऊनी वस्त्रों की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ दिखी। गर्म कपड़ों के दुकानदारों को इस वर्ष दुकानदारी अच्छी होने की संभावना दिख रही है।