फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

Sun, 04 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह को माला पहनाकर स्वागत करते पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाजपाइयों ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रदेश उपाध्यक्ष ने सपा को परिवारवाद की सरकार बताया। फैजबाग में रविवार को आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर उर्फ राजू ने कहा कि बसपा सरकार में दलितों का उत्पीड़न होता है और सपा सरकार में अपराध चरम पर पहुंच जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस सपा की मानसिकता छोड़कर सही से काम करे। सांसद मुकेश राजपूत ने केंद्र सरकार की योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी। जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालेधन को समाप्त करने के लिए नोटबंद कर दिए हैं। जिनके पास काला धन है वह लोग जन धन खाता धारकों को खोज कर अपने धन को जमा कराने में जुटे हैं। यह योजना कालेधन वालों की सफल नहीं होगी क्योंकि गरीबों के खातों में जो धन जमा हुआ है।

प्रधानमंत्री ने गरीबों से वह धन निकालकर न देने की अपील की है। रमा कनौजिया ने कहा कि वर्ष 2017 में पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान चेयरमैन विजय गुप्ता, रुपेश गुप्ता, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, भाष्करदत्त द्विवेदी, सुनील रावत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, राजेश सिंह, अजीत गंगवार, सुभाषचंद्र वर्मा और सोनू गंगवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें