फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में एक शिक्षा मित्र के अंकपत्रों में मिली हेराफेरी

Mon, 18 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक पदों पर समायोजन से रोके गए 11 शिक्षामित्रों के अभिलेखों की जांच पड़ताल में एक के अभिलेखों में हेराफेरी पकड़ी गई है। जांच कमेटी ने अभिलेखों की जांच पूरी कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। मंगलवार को कमेटी बीएसए को जांच आख्या सौंपेगी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय खानपुर मसेनी की शिक्षामित्र रिंकी, प्राथमिक विद्यालय गौसपुर की शिक्षामित्र पंकज कुमारी, कंपिल के बरखेड़ा की दीप्ती, रीना सिंह, दीपुर नगरिया सिकंदरपुर की शिल्पी मिश्रा, मोहम्मदाबाद के माधौपुर की सपनादेवी, पताैंजा

मूसाखिरिया जहानगंज के मोहम्मद दानिश, अलहदपुर भटौली करनपुरदत्त के वृजपाल, मानिकपुर रुदायन के हरिओम अवस्थी, ऊगरपुर कटरी स्कूल के सुशील दुबे, गुचलिहाई कुबेरपुरघाट के शिक्षामित्र रमेश चंद्र के शिक्षक पदों पर समायोजन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने रोक लगा दी थी।  इन शिक्षामित्रों ने अभिलेखों की जांच की मांग की।  जांच न होने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी थी। डीएम के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच कमेटी का गठन किया। इसमें
विज्ञापन


बीईओ बढ़पुर महेश चंद्र शर्मा, बीईओ सुमित वर्मा और प्रभारी नगर शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा को शामिल किया गया था। जांच कमेटी ने शिक्षामित्रों के अभिलेख जमा कराए और इनसे पूर्व में कार्यालय में जमा किए गए अभिलेखों से मिलान किया। जांच पड़ताल में एक शिक्षामित्र के अभिलेखों में हेराफेरी का मामला पकड़ा गया। बीईओ महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि शिक्षामित्र
विज्ञापन


हरिओम अवस्थी प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर में तैनात हैं। जांच में शिक्षामित्रों के अभिलेखों में हेराफेरी किए जाने का मामला
सामने आया है। अन्य सभी शिक्षामित्रों के अभिलेख सही मिले हैं। जांच रिपोर्ट मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें