फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं ने गुदगुदाया

Sun, 06 Dec 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। श्री बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में आयोजित फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं ने जमकर साथियों को गुदगुदाया। कालेज संस्थापक जय सिंह यादव व बाबू सिंह यादव ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


बेवर रोड भाऊपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस के छात्र-छात्राओं की फ्रेशर पार्टी में इशू त्रिपाठी, प्रदीप, विकास शर्मा, शिवांगी यादव, ब्रजेश और शान मोहम्मद आदि छात्र-छात्राओं ने नाटक, गीत, चुटकुले सुनाकर लोगों को खूब गुदगुदाया। पार्टी में पंजाबी नृत्य को सराहा गया।

शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ डा. राकेश कुमार, तहसीलदार सदर आरपी चौधरी व कालेज चेयरमैन डा. शैलेंद्र सिंह यादव ने मां बागेश्वरी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस दौरान संस्थापक जय सिंह यादव, सीएमओ डा. राकेश कुमार, निदेशक डा. सुनीता यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें