पौधरोपण कर खिलाया नि:शुल्क भोजन
फर्रुखाबाद। बुजुर्ग संस्कारित हों तो बच्चों पर भी असर पड़ता है। साथ-ए-हेल्पिंग हैंड के अध्यक्ष की बेटी के बच्चों ने अपनी गुल्लक से निकले रुपये से लोहिया अस्पताल में पौधरोपण कर जरूरतमंदों को भोजन कराया।
सामाजिक संस्था साध-ए-हेल्पिंग हैंड लोहिया अस्पताल में निशुल्क रसोई चला रही है। संस्था अध्यक्ष राकेश साध की बेटी के पुत्र श्रेयष, तनिष व पुत्री ताम्या ने अपनी गुल्लक से रुपये निकाल संस्था को दिए और कहा कि इससे पौधरोपण हों तथा भोजन खिलाया जाए।
शनिवार को अध्यक्ष राकेश साध, पत्नी मधु, संरक्षक डॉ. रजनी सरीन, सचिव अमर, ईओ रविंद्र कुमार आदि ने अशोक के पांच पौधे लगाए। वहीं 350 लोगों को भोजन कराया गया। साध समाज के एक सदस्य ने संस्था को वाटर कूलर भेंट किया है। शीघ्र ही उसे लगा दिया जाएगा।