फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क पाठ्य पुस्तक विद्यालय तक पहुंचाने की उठाई मांग, बीएसए अफसर से मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में जिला मुख्यालय से बीआरसी तक निशुल्क पाठ्य पुस्तक पहुंचाने का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने विरोध किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने ऑनलाइन बैठक कर कई मामलों पर चर्चा की। बच्चों को निशुल्क बांटी जाने वाली पुस्तकों को विद्यालय तक पहुंचवाने की बीएसए से मांग की है।
विज्ञापन

महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने शनिवार को ऑनलाइन बैठक में शिक्षकों ने निशुल्क पाठ्य पुस्तकों को बीआरसी से स्कूल तक ले जाने की समस्या उठाई। शिक्षकों ने कहा कि पाठ्य पुस्तकों को सीधे विद्यालय तक पहुंचाया जाए। अधिकारी समीक्षा बैठक बुलाकर भीड़ लगाते हैं। बैठक ऑनलाइन की जाए। मानव संपदा पोर्टल के नाम पर अध्यापकों का हुजूम बीआरसी पर लगता है।
इससे शिक्षकों के कोरोना की चपेट में आने की आशंका रहती है। स्कूली बच्चों को निशुल्क दी जाने वाली यूनिफार्म स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सिलवाई जाए। शारदा सर्वे पूरा करने के लिए उसकी तिथि आगे बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

संबद्ध शिक्षकों को मूल विद्यालयों में भेजने की मांग की। जगदीश, अभिनव, दयाशंकर मिश्रा, हुकुम सिंह, जसविंदर सिंह, सुखदेव दीक्षित, पुष्पासिंह, दीपक शर्मा समेत अन्य शिक्षकों ने ऑनलाइन बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें