फर्रुखाबाद। मोबाइल पर फोन करके ट्रेडिंग में पैसा लगाने के बहाने एक ग्रामीण से तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। जालसाज ने विड्राल फाइल चार्ज के नाम पर 4020 रुपये भी ले लिए। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हरदोई जिले के थाना हरपालपुर के गांव चाऊपुर बेहटा रम्पुरा निवासी जितेंद्र सिंह फतेहगढ़ के नेकपुर चौरासी में रह रहे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक सितंबर 2024 को उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। खुद को एचडीएफसी की मुंबई मुख्य शाखा के ट्रेडिंग फंड विभाग से बताया। यदि ट्रेडिंग फंड में पैसा लगाने पर अच्छे लाभ का झांसा दिया।
उन्होंने तीन लाख रुपये यूपीआई से अपने खाते से भेज दिए। छह माह बाद 3.60 लाख रुपये मिलने की बता कही थी। समय बीतने के बाद कुछ महीने फोन नहीं मिला। फिर अचानक बात हुई तो विड्राल फाइल चार्ज के नाम पर 4020 रुपये भी खाते में डलवा लिए। थाने से सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।