फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक से धोखाधड़ी में कोतवाल ने बैंक मैनेजर को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सैनिक से धोखाधड़ी करके 95 हजार रुपये ट्रांसफर करने के मामले में जांच कर रहे कोतवाल ने बैंक के मैनेजर को पत्र भेजकर रुपये ट्रांसफर होने वाले खाते के बारे में जानकारी मांगी।
विज्ञापन

आगरा के थाना शमसाबाद गांव हिरनेर हाल निवासी रिकार्ड कार्यालय सिखलाई रेजीमेंट फतेहगढ़ के संजय यादव ने 23 जून को अज्ञात बैंक खाताधारक के खिलाफ 95 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।
इसमें बताया कि 20 जून को गूगल पे से भाई के खाते में पचास हजार रुपये ट्रांसफर कर रहे थे। खाते से रुपये कट गए, लेकिन भाई के पास नहीं पहुंचे। इस पर गूगल पे के कस्टमर केयर पर बात की।
विज्ञापन

बात करने वाले व्यक्ति ने गूगल पे को खोलने व उसका नंबर भी पूछ लिया। 22 जून को साथी जितेंद्र के खाते से 45 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
मुकदमे की जांच कर रहे कोतवाल जय प्रकाश पाल ने एसबीआई के मैनेजर को पत्र भेजकर उस खाताधारक के बारे में जानकारी मांगी है। जिसमें सैनिक व उसके साथी के रुपये ट्रांसफर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें