फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे मंडी के गल्ला आढ़ती, मायूस होकर लौटे किसान

विज्ञापन
मंडी समिति में गल्ला आढ़त पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
हड़ताल पर रहे गल्ला आढ़ती, लौटे किसान
विज्ञापन

कायमगंज। मंडी समिति में कारोबार करने वाले गल्ला आढ़तियों से मंडी शुल्क वसूला जा रहा है जबकि व्यापार करने वाले व्यापारी को शुल्क में छूट दे दी गई है। इसके विरोध में मंडी के गल्ला आढ़तियों ने सोमवार से हड़ताल कर खरीद फरोख्त बंद कर दी है। मंडी में खरीद बंद होने से तमाम किसान मायूस होकर लौट गए। अनाज व्यापारियों ने मंडी शुल्क माफ करने की मांग को लेकर एसडीएम सुनील कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को रोज की तरह दूरदराज गांव से आने वाले किसान अपना अनाज मंडी में बेचने पहुंचे, लेकिन गेट बंद होने से किसान वहीं रुक गए। किसानों ने कारण पूछा तो उन्हें बताया गया कि मंडी में गल्ला आढ़तियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है। किसान कुछ देर तो इधर-उधर टहलते रहे बाद में वे मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

मंडी में करीब 12 आढ़ती गल्ले का कारोबार करते हैं। सभी की आढ़त पर पूरे दिन कांटा नहीं लगाया गया और न ही तौल हुई। हर आढ़त पर सन्नाटा नजर आया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता व खाद्यान्न व्यापार मंडल के अध्यक्ष ब्रजकिशोर दुबे के नेतृत्व में गल्ला आढ़ती एक स्थान पर बैठे रहे और नारेबाजी करते रहे। इसके बाद सभी आढ़ती तहसील कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

वहां एसडीएम सुनील कुमार यादव को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। गल्ला आढ़ती बालकराम यादव, दिनेश बाथम, कैलाश राठौर, प्रेम राज शाक्य, प्रवीन यादव, अनिल शाक्य, मूलचंद्र राठौर, महेश राठौर, सचिन रस्तोगी, शैलेश गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें