फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कम टीकाकरण में भी फर्जीवाड़ा, सीएमओ ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में धीमी गति से चल रहे टीकाकरण में भी आंकड़ों के फर्जीवाड़े खेल चल रहा है। इस पर सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को काम में रुचि न लेने व शिथिलता पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने लोहिया महिला अस्पताल के सीएमएस, सिविल अस्पताल लिंजीगंज, सभी सीएचसी प्रभारी व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को चेतावनी पत्र जारी किया है। इसमें कहा कि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव शासन के निर्देशानुसार बैठकें करते हैं। इससे टीकाकरण की प्रगति बढ़ाई जा सके। महत्वपूर्ण नियमित टीकाकरण कार्यक्रम होने के बावजूद जिम्मेदार बैठकों से गैरहाजिर रहते हैं। सुधारात्मक कार्रवाई न होने से जिले में टीकाकरण की प्रगति बेहद खराब है। नवजात को जीरो डोज के टीकाकरण लक्ष्य भी 64 प्रतिशत है। जबकि 100 प्रतिशत टीकाकरण होना है। इसके अलावा ई-विन पोर्टल, एचएमआईस पोर्टल व यू-विन पोर्टल के डाटा में भी भिन्नता पाई जा रही है। इससे साफ है कि रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा चल रहा है। सीएमओ ने यह भी कहा कि अक्तूबर की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में यदि लक्ष्य पूरा न हुआ और राज्य के औसत प्रतिशत से कम उपलब्धि हुई तो लचर व शिथिल कार्यशैली मानते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। इसके साथ ही कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें