फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अली खान समेत पांच के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफ अली खान समेत पांच के खिलाफ अर्जी दायर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। तांडव वेब सीरीज के नायक सैफ अली खान, निर्देशक, लेखक समेत पांच के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में अर्जी दायर की गई है। इसमें धार्मिक भावनाओं को भड़काने व भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए अपशब्दों का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया गया है।
मोहल्ला सुनार गली नाला मछरट्टा निवासी अंकित तिवारी उर्फ प्रशांत ने तांडव वेब सीरीज के नायक सैफ अली खान, निर्देशक अली अब्बास, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्ण, लेखक गौरव सोलंकी, इंडिया ओरिजिनल कंटेट अमेजन हेड अपर्णा पुरोहित निवासी मुंबई महाराष्ट्र के खिलाफ अधिवक्ता दीपक द्विवेदी के माध्यम से सीजेएम कोर्ट में अर्जी दायर की है। इसमें कहा कि वह हिंदू आर्मी का उत्तर प्रदेश संयोजक है। 19 जनवरी 2021 की सुबह आठ बजे घर पर अमेजन प्राइम पर तांडव वेब सीरीज देख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले एपिसोड में 22वें मिनट पर अत्यंत अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है। इससे धार्मिक भावनाओं को भड़काने का अपराध किया गया है। इस वेब सीरीज में भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग हुआ है। यह कृत्य सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत आपराधिक है। सीजेएम ने अर्जी दर्ज कर 28 जनवरी की तारीख सुनवाई को लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें