फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ऑल इंडिया वालीबॉल टूर्नामेंट में चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची

Mon, 03 Feb 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
वालीबॉल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।  - फोटो : वालीबॉल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
विज्ञापन
कायमगंज। गांव मऊ रशीदाबाद में मऊ स्पोर्ट क्लब की ओर आयोजित ऑॅल इंडिया वालीबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


मऊ स्पोर्ट क्लब की ओर से गांव मऊ रशीदाबाद में शहाब खान के अहाते में तीन दिवसीय ऑल इंडिया वालीबॉल टूर्नामेंट खेला जा रहा है।इसमें सात टीमों ने भाग लिया। प्रायोजक उमर खुर्शीद व जुनैद खान की बांदा हॉस्टल, सुहेल अद्दा की साईं रायबरेली स्पोर्ट, शबनम बुक स्टोर की आर्मी बटालियन देहरादून, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल की अंबाला हॉस्टल, इफ्तिखार खान की कांठ स्पोर्ट, अन्ने खान की इलाहाबाद हॉस्टल, खालिद भारतीय टेलर की चंडीगढ़ हॉस्टल टीमों ने प्रतिभाग किया।
इसमें से टीम कांठ ने 16 अंक, अम्बाला हॉस्टल ने 13 अंक, बांदा ने 12 अंक, इलाहाबाद ने 11 अंक से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।इन चारों टीमों के बीच मुकाबले के बाद दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मऊ स्पोर्ट क्लब के संरक्षक शहाब खान, डॉ. शाहजेब खान, सुहेब खान प्रधान, कांग्रेस नेता जुनैद खान, आफताब खान, नन्हे मियां, मामून खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें