फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मिलावट से हल्दी, छेना व काली मिर्च सहित चार नमूने फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ से भेजी गई फूड सेफ्टी वैन से टीम न फतेहगढ़ के छोटी जेल चौराहे पहुंचकर दुकानों से खाद्य पदार्थों के 28 नमूने लिए। वैन की प्रयोगशाला में जांच की गई तो मिलावट होने से काली मिर्च, हल्दी, छेना सहित चार नमूने फेल हो गए।
विज्ञापन



फूड सेफ्टी वैन से आए गुलाब सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास व आशीष कुमार वर्मा छोटी जेल चौराहा पहुंचे। वहां लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान करने व जांच करने का तरीका बताकर जागरूक किया। इसके बाद टीम ने 24 दुकानों से 28 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। वैन की प्रयोगशाला में स्थानीय लोगों के सामने नमूनों की जांच की गई।
अभिजीत व अनूप की दुकान से ली गई काली मिर्च में लाइट बेरीज की मिलावट से दोनों नमूने फेल हो गए। सर्वेश की दुकान ली गई साबुत हल्दी में रंग व लक्ष्मण सिंह की दुकान से छेना में स्टार्च की मिलावट से दोनों नमूने फेल हो गए। इस पर अधिकारियों ने विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें