कमालगंज। बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने पर ग्रामीण व विद्युत विभाग कर्मचारी के बीच विवाद हुआ था। कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
कस्बा के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी विद्युतकर्मी निखिल चौरसिया ने कोहनी नगला के सतीश, उसके पुत्र रामजीत व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि शनिवार सुबह करीब 10:45 बजे वह विद्युत विभाग की तरफ से गांव में लगे कैंप में था। गांव के सतीश की पत्नी शारदा देवी के नाम बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया था।
सतीश मे पुलस को दी तहरीर में बताया कि शिविर समाप्त होने के बाद दोपहर 3:13 बजे वह घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव के ट्यूबवेल के पास सतीश, उसके पुत्र और दो अज्ञात लोगों ने बाइक लगा रोक लिया और गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। वहीं, सतीश ने आरोप है कि बिजली कर्मचारी ने उनके व पुत्रियों के साथ मारपीट की थी। प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मामले में सतीश व उनके पुत्र रामजीत को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।