फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहानगंज में डेंगू के चार और मरीज बढ़े

विज्ञापन
जहानगंज में सफाई करती मशीन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जहानगंज। गांव में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में 115 मरीज देखे गए। 10 मरीजों की खून की जांच में चार और को डेंगू की पुष्टि हुई। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक गांव में डेंगू के 21 मरीज मिल चुके हैं। गांव में जेसीबी लगाकर सफाई कराई गई।
विज्ञापन

कमालगंज सीएचसी के डा.मानसिंह, डा.विमल कटियार, पीएचसी जहानगंज के डा.प्रदीप कटियार ने टीम के साथ गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया। 115 मरीज देखे गए। 10 मरीजों के खून की जांच हुई। इनमें अनुज(50) पुत्र महेश, गोपी (16)पुत्र रक्षपाल, रानी (52) पत्नी चुन्नीलाल, नीमा(35) पत्नी सरोज को डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया। जुकाम, बुखार, खांसी के मरीजों को दवाई वितरित की गई। इसी दौरान जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, एसडीएम सदर अनिल कुमार, सीएमओ चंद्रशेखर, बीएसए रामसिंह, डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी के साथ गांव पहुंचे।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से फैले बुखार के संबंध में जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि लगातार कैंप लगाकर स्लाइड बनवाई जा रही हैं। डीएम ने ग्राम प्रधान को अभियान चलाकर तालाब व गांव में सफाई कराने व बीडीओ को जहानगंज तालाब सहित क्षेत्र के 10 तालाबों का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में ताला लगा मिलने पर नाराजगी जताई। शौचालय में किसी भी दशा में ताला न लगाने व सफाई कराने की हिदायत दी। उन्होंने सीएमओ लगातार शिविर लगाकर ग्रामीणों का उपचार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव के किनारे फागिंग कर मशीन लौटी
मलेरिया विभाग की ओर से भेजी गई फागिंग मशीन गांव किनारे ही धुआं उड़ाकर लौट गई। ग्रामीणों ने जब गांव के अंदर फागिंग करने को कहा तो कर्मचारी नरजीत कटियार ने कहा कि गाड़ी गली में नहीं पहुंच पाएगी। ग्रामीणों ने जब छोटे लोडर का इंतजाम किया तो फागिंग करने को दवाई खत्म होने की बात कही। इस पर ग्रामीणों की कर्मचारी से नोकझोंक भी हुई और वह चला गया। भोजपुर विधायक के फोन करने के बावजूद दोबारा गांव में फागिंग करने नहीं पहुंचा।
क्षेत्र में डेंगू फैला, बुखार के रोज आ रहे 80 से ज्यादा मरीज
कमालगंज। पिछले एक सप्ताह से कमालगंज क्षेत्र में बुखार का प्रकोप फैला है। इनमें से काफी मरीजों को डेंगू की भी पुष्टि हो रही है। खास बात यह कि डेंगू के अधिकांश मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में कराया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी में रोजाना 150 से 200 मरीज आ रहे हैं। इनमें से 80 से ज्यादा बुखार से पीड़ित होते हैं।
दिवाली के बाद कमालगंज क्षेत्र में एकाएक बुखार का प्रकोप तेजी से फैला है। कम प्लेटलेट्स वाले अधिकांश मरीज डेंगू की आशंका में निजी अस्पतालों की ओर रुख कर लेते हैं। इस समय कमालगंज क्षेत्र के लगभग 100 मरीजों का डेंगू का इलाज फतेहगढ़ -फर्रुखाबाद व कानपुर के निजी अस्पतालों में हो रहा है। जला जेल चौराहा के पास स्थित एक अस्पताल में कई मरीज भर्ती हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. विकास पटेल ने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों में 50 प्रतिशत मरीज बुखार के होते हैं। इनमें वायरल के ज्यादा हैं। मलेरिया भी निकल रहा है। सीएचसी पर डेंगू जांच की किट उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एक बाहर का मरीज आया था। उसे डेंगू की आशंका है, लेकिन वह चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें