मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव वनपोई निवासी इंद्रेश की एक पखवारा पहले पिकअप से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। उसके पिता ने अपने चचेरे भतीजे दिनेश चंद्र, उमेश चंद्र सहित कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सर्विलांस से हुई जांच के बाद चचेरे भाइयों के घटनास्थल पर होने की पुष्टि हो गई। पुलिस की टीमों ने गांव मानपुर विखू जुड़ेला थाना बेवर जिला मैनपुुरी में छापा मारा। पर यह लोग घरों में नहीं मिले। मंगलवार को पुलिस ने जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव मझंगवा में उनके रिश्तेदारो के यहां दबिश दी। पुलिस ने दो लोगों को दबाव बनाने के लिए पकड़ लिया है। वनपोई गांव के एक युवक नाम भी विवेचना में प्रकाश में आया है। पुलिस ने उसको भी हिरासत में ले रखा है।