फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंगारी से चार झोपड़ियां राख

Wed, 25 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चूल्हे पर खाना बनाते समय बुधवार को चिंगारी ने चार गृहस्थी की राख हो गई। सूचना के तीन घंटे बाद राख पर पानी डालने दमकल पहुंची। इससे आक्रोशित ग्रामीणों का दमकल कर्मियों से विवाद हो गया। पुलिस ने लाठियां पटककर लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा के गांव माधौपुर निवासी मुनीश बाबू की मां रामश्री बुधवार की सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थीं। खाना बनाते समय चिंगारी छप्पर पर गिर गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। छप्पर में लगी आग देखकर रामश्री शोर मचाने हुए भागी।

 तेज हवा ने बालकराम, संतराम, अनंतराम की झोपड़ियों चपेट में ले लिया। खेतों में कामकर रहे परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। लोगों की सूचना के बावजूद दमकल के न पहुंचने पर पास में ही स्थित गौशाला का नलकूप चालू कर आग बुझाई गई।
विज्ञापन


घटनास्थल से लगभग आठ किमी की दूरी दमकल डिपो होने के बावजूद उसे पहुंचने में तीन घंटे लग गए। उस  समय तक झोपड़ियां राख में तब्दील हो चुकी थी। दमकल के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों का दमकल टीम के सिपाहियों से विवाद हो गया।

मुनीश बाबू ने बताया कि आग में घर का सारा सामान राख हो गया। इसके साथ ही आग से बाकी तीन गृहस्थियों में रखा अनाज, कपड़े और नगदी, भूसा, जल गया। इस अग्निकांड में करीब चार लाख रुपये का नुकसान बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें