नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत करते अखिल भारती लोधी कल्याण महासभा के पदाधिकारी।
- फोटो : नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत करते अखिल भारती लोधी कल्याण महासभा के पदाधिकारी।
फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि लोधी समाज को एकजुट होकर राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा।
शुक्रवार को ठंडी सड़क पर हुए कार्यक्रम में भाजपा के चार मंडल अध्यक्ष पहुंचे। लोधी बिरादरी के मंडल अध्यक्षों काे माला पहनाकर सम्मानित किया गया। ईश्वर दयाल राजपूत ने बताया कि बढ़पुर पश्चिम से संतोष राजपूत, सलेमपुर से लालू राजपूत, कमालगंज से राजेश वर्मा, कायमगंज से महेंद्र राजपूत को चुना गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सभासद पुरुषोत्तम वर्मा ने की। कौशल राजपूत, विनोद राजपूत, लज्जाराम वर्मा, रिंकू, जेडी वर्मा, गीतम राजपूत, रजनेश राजपूत, लल्ला सिंह, पवन राजपूत आदि मौजूद रहे।
10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द
10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द