फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास नखासे में पुलिस ने फटकारी लाठी, चार दबोचे

विज्ञापन
बाइपास स्थित नखास में लाठी फटकाराता सिपाही। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बाईपास नखासे में चार दबोचे, महामारी अधिनियम में रिपोर्ट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बकरीद से दो दिन पूर्व बुधवार को कायमगंज बाईपास पर लगे नखासे (पशु बाजार) में इस कदर भीड़ उमड़ी कि महामारी अधिनियम के नियम तार-तार होते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारीं।
इस पर नखासा मालिक के लोगों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इंस्पेक्टर ने चार लोगों को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया। सपा के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव सिफारिश करने थाने पहुंचे, मगर चारों पर महामारी अधिनियम उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। हालांकि चारों को मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

कायमगंज बाईपास पर पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का एक नखासा लगता है। उसमें बुधवार को बकरों की बिक्री के लिए भीड़ उमड़ी। वहां अधिकांश लोग बिना मास्क के ही थे। इस पर रायपुर चौकी प्रभारी स्वदेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को दूरी बनाए रखने की हिदायत दी।
किसी ने नहीं सुना, तो पुलिस ने बल प्रयोग करके लोगों को दूर-दूर किया। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही पूर्व सांसद वहां पहुंचे। उनके साथ पहुंचे कुछ लोग पुलिस से विवाद करने लगे। इसकी सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी स्वदेश कुमार ने न्यामतपुर के करन सिंह यादव, बेवर के नितिन चक, कढ़ियूली नवाबगंज के भूपेंद्र सिंह और अपने को पूर्व सांसद का चालक बताने वाले मेरापुर थाने के गांव नगला पंचम निवासी रजत यादव के खिलाफ महामारी अधिनियम उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया। कुछ ही देर में पूर्व सांसद मऊदरवाजा थाने जा पहुंचे। इसके बाद पकड़े गए लोगों को मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें