फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध, बर्फी, सूतफेनी व केक सहित छह नमूने भरे

विज्ञापन
हथियापुर रेलवे क्रासिंग के निकट दूध का नमूना लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
दूध, बर्फी, सूतफेनी व केक सहित छह नमूने भरे
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन व बकरीद को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए बुधवार को दुकानों पर छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दूध, बर्फी, सूतफेनी व केक सहित छह नमूने लिए।
शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोकथाम को अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने जिले में अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, संतोष कुमार वर्मा व आशीष कुमार वर्मा की टीमों ने नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथियापुर रेलवे क्रासिंग पर दूध विक्रेता हथियापुर निवासी करन, हरसिंहपुर गोवा निवासी शैलेंद्र से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। कंपिल चौराहा स्थित मिष्ठान विक्रेता कायमगंज के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी नितिन अग्रवाल की दुकान से रंगीन बर्फी, जितेंद्र की दुकान से सूतफेनी, ट्रांसपोर्ट चौराहा कायमगंज स्थित इंदिरानगर निवासी प्रमोद कुमार की दुकान से मिल्क केक, नवाबगंज अचरा तिराहे से गांव गनीपुर जोगपुर निवासी नरेंद्र की दुकान से सूतफेनी के नमूने लिए गए ।
अभिहित अधिकारी ने बताया कि नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें