फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाब बंगश के मकबरे पर चादरपोशी कर मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
मोहम्मद बंगस के मकबरे पर चादर पोशी करती सिटी मजिस्ट्रेट रत्न प्रिया व अन्य। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नगर फर्रुखाबाद के 306वां स्थापना दिवस के मौके पर जश्न-ए-फर्रुखाबाद कार्यक्रम सादा समारोह के साथ संपन्न हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट रत्नप्रिया ने नवाब मोहम्मद बंगश खां के मकबरे पर चादरपोशी और गुलपोशी की। बाद में सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

नवाब मोहम्मद बंगश वेलफेयर सोसाइटी की देखरेख में नवाब बंगश खां के मकबरे पर कुरानख्वानी हुई। सिटी मजिस्ट्रेट ने चादरपोशी की। उनके साथ नवाब काजिम हुसैन खां बंगश, जावेद बंगश, डा. मोहम्मद मोहसिन, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद अकील खां, असद खां, जवाहर सिंह गंगवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार, वसी मुज्जमा खां, सुरेश कटियार, अनवर पठान आदि मौजूद रहे।
सभी ने बारहवीं पर पहुंचने का आग्रह किया। स्वतंत्रता सेनानी कैसर खां को शान-ए-फर्रुखाबाद से सम्मानित किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष नवाब काजिम हुसैन खां और महासचिव हाजी डा. अफजल हुसैन की अगुवाई में सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र सौंपा गया, जिसमें मकबरे की बाउंड्रीवाल करवाने तथा सीधा रोड बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि टाउनहाल मस्जिद के पास पहले शाही शफाखाना था। उसी स्थान पर सोसाइटी अपनी तरफ से एक अस्पताल बनवाना चाहती है। इसको भले ही सरकार अपने हाथ में ले ले। सोसाइटी अस्पताल से जनता की सेवा करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें