फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोर तीन लाख के जेवर और 15 हजार की नगदी लेकर चंपत

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसे चोर बक्से का ताला तोड़कर तीन लाख के जेवरात व पंद्रह हजार की नगदी चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह परिजनों को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करके वापस आ गई। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव राजारामपुर मेई निवासी दुलारे जाटव गुरुवार रात परिजनों के साथ नीचे के कमरे में सो रहे थे। ऊपर के कमरे में ताला लगा था। रात में किसी समय छत से चढ़कर आए चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया। उसके अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर तीन लाख के जेवर व 15 हजार की नगदी चुराकर चंपत हो गए।
सुबह दुलारे जाटव की पत्नी छत पर गईं तो कमरे का ताला टूटा देखकर दंग रह गईं। उन्होंने शोर मचाया तो परिवार के सभी लोग ऊपर आ गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही दरोगा नितिन कुमार मौके पर छानबीन करने पहुंचे। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

वहीं दुलारे जाटव ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें यह भी कहा है कि उनके दरवाजे पर कुछ लोग आग तापते रहते हैं हो सकता है उन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया हो। दरोगा नितिन कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण में जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें