फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पानी में उतरे करंट की चपेट में आकर पूर्व प्रधान के पति की मौत

Wed, 18 Jun 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। आरओ प्लांट व पाउच पैकिंग मशीन के संचालन के दौरान पानी में उतरे करंट की चपेट में आने से पूर्व प्रधान के पति की मौत हो गई। परिजन उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजन बेहाल हो गए। देर रात घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन




जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिडेल के मजरा नगला खुरु निवासी पूर्व प्रधान विनीता देवी के पति संतोष राजपूत (50) घर में ही आरओ वाटर प्लांट व पाउच पैकिंग मशीन लगाए हैं। बुधवार दोपहर वह मशीन का संचालन कर रहे थे। वह नंगे पैर मशीन में लगे पानी टैंकर को देखने गए, इसी दौरान दीवार पर लगी एमसीबी से जमीन पर भरे पानी में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से वह गिर पड़े और उन्हें झटके लगने लगे।

यह देख वहां मौजूद पुत्र शिब्बू राजपूत ने बिजली की आपूर्ति रोकी और पिता को उठाया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें निजी वाहन से फर्रुखाबाद शहर स्थित लोहिया अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजन बेहाल हो गए। शव घर पहुंचा तो पत्नी विनीता बिलखने लगीं। संतोष के दो भाई अशोक व रोशन हैं। उनके एक पुत्र शिब्बू, दो पुत्री वर्षा व आस्था हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व ही संतोष ने आरओ प्लांट लगवाया था। परिजनों ने देर रात थाने पहुंच कर घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें