फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की छवि को वैश्विक स्तर पर मजबूती देने के लिए दौरा रहा सफल : सलमान खुर्शीद

Tue, 17 Jun 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
पितौरा शीत ग्रह में बोलते सलमान खुर्शीद व जुनैद खान। - फोटो : पितौरा शीत ग्रह में बोलते सलमान खुर्शीद व जुनैद खान।
विज्ञापन
कायमगंज। पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का मंगलवार को पितौरा शीत ग्रह में युवा कांग्रेस ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


सलमान खुर्शीद हाल ही में विदेश से ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत का पक्ष मजबूती से रखने के बाद लौटे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश की छवि को वैश्विक स्तर पर मजबूती देने के लिए यह दौरा बेहद सफल रहा। तमाम प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद साफ हुआ कि भारत की बातों को गंभीरता से सुना और सराहा गया।



उन्होंने कहा कि देश के भीतर राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आतंकवाद जैसे मुद्दों पर सभी दल एकजुट हैं। उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उनसे सकारात्मक राजनीति में भागीदारी का आह्वान किया। खुर्शीद ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात के दौरान पीएम ने उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट की चर्चा की, जिसमें उन्होंने लिखा था, देशभक्त होना भी कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। यह पोस्ट विदेश यात्रा के दौरान चर्चा का विषय बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, अशफाक हसन खान, फिरोज खान, अनवर शादात, शहबाज खान, जीशान कुरैशी, दानिश खान, आरिफ, ऋषिपाल, हरिओम दुबे, आदर्श शुक्ला, अतेंद्र यादव, रोहित कठेरिया आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें