फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पूर्व प्रधान को मारपीट कर कार में डाल ले गए 10 बकरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। कार सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान को पीटकर उनकी 10 बकरियां कार में डाल लीं। चीख-पुकार पर ग्रामीणों के पहुंचने तक बदमाश बकरियां लेकर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने जांच की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेला सराय गजा निवासी पूर्व प्रधान राम प्रकाश घर के बाहर बरामदे में 10 बकरियां बांधकर बृहस्पतिवार रात पास में ही सो रहे थे। रात करीब एक बजे कार सवार बदमाश आए। उन्होंने पूर्व प्रधान के साथ मारपीट कर सभी बकरियों को कार में डाल लिया। अचानक मारपीट होने पर प्रधान ने चीख-पुकार शुरू कर दी।
इस पर जब तक ग्रामीण पहुंचे कि बदमाश सभी बकरियां लेकर भाग गए। रात में ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जांच भी की। मगर बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका है। पूर्व प्रधान ने बताया कि बकरियों की कीमत करीब 60 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें