फर्रुखाबाद। दिव्यांग उपकरण वितरण में सरकारी धन गबन करने के मामले में गुरुवार को लुईस खुर्शीद एमपीएमएलए में उपस्थित हुईं। न्यायालय ने आरोप तय करने के लिए 30 जनवरी की तारीख तय कर दी।
आर्थिक अनुसंस्थान निदेशक रामनिवास यादव ने 10 जून 2017 को कायमगंज थाने में जाकिर हुसैन ट्रस्ट के तहत दिव्यांग उपकरण वितरण के लिए फर्जी शिविर लगाकर सरकारी धन गबन करने का मामला दर्ज किया था। इसमें ट्रस्ट की निदेशक लुईस खुर्शीद, शहर कोतवाली के मोहल्ला खतराना निवासी प्रत्यूष शुक्ला, अतहर फारूखी को आरोपी बनाया था। आरोप पत्र दाखिल होने के बाद सुनवाई चल रही है।
गुरुवार को लुईस खुर्शीद एमपीएमएलए कोर्ट में उपस्थित हुई। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोप तय करने के लिए 30 जनवरी की तारीख तय कर दी है। (संवाद)