फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर बनाए जाएंगे किसान क्रेडिट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत सभी किसानों को केसीसी का लाभ दिया जाएगा। इससे उन्हें फसल में लागत के लिए सूदखोरों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। शासन से आदेश आने पर अग्रणी बैंक प्रबंधक ने सभी बैंक मैनेजरों के साथ शुक्रवार को बैठक कर केसीसी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले सभी किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी)योजना लागू की गई है। केंद्र सरकार से जारी निर्देश के अनुसार 8 फरवरी से 15 दिन का विशेष अभियान चलाकर केसीसी बनाए जाएंगे। जनपद में अब तक एक लाख 60 हजार किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ मिल चुका है। जबकि कृषि विभाग के पोर्टल में जिले के दो लाख 61 हजार किसान पंजीकृत हैं।
जिले में अब तक 46,775 किसान ही केसीसी का लाभ ले पाए हैं। इस योजना के तहत अभियान में करीब एक लाख 15 हजार किसानों को केसीसी का लाभ पहुंचाया जाना है। इससे मत्स्य पालन, पशुपालन आदि कार्यों में भी कदम आगे बढ़ा सकें। सभी पंजीकृत किसानों को केसीसी लाभ मिला तो दो लाख से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक डीएन पाल ने बताया कि 15 बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने नए केसीसी बनाने, लिमिट बढ़ाने आदि के निर्देश जारी कर दिए हैं। 15 दिन में हर कीमत पर लक्ष्य पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें