फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगा पांचाल पर्व काव्य समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ब्रह्मदत्त द्विवेदी फाउंडेशन पांचाल पर्व समारोह आयोजित करेगा। नौ फरवरी को सिल्वर शाइन टाकीज में कवि सम्मेलन और 10 फरवरी को भारतीय पाठशाला में वैदिक यज्ञ होगा। कवि सम्मेलन के अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया और यज्ञ में जिले के प्रभारी मंत्री मुुकुट बिहारी वर्मा मौजूद रहेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

शहर के सिकत्तर बाग में कार्यक्रम समन्वयक रमेश चंद्र त्रिपाठी के आवास पर पत्रकार बातचीत में समन्वयक डा. शिवओम अंबर ने कहा कि 20वां पांचाल पर्व है। आयोजन शाम छह से नौ बजे तक होगा।
इसमें जिले के ही मूल निवासी ओज कवि रामेंद्र त्रिपाठी पांचाल गौरव से सम्मानित होंगे। इसमें डा. कुंवर बेचैन, डा. रुचि चतुर्वेदी, विनोद रायोगी के अलावा स्थानीय रामौतार शर्मा इंदु और उत्कर्ष अग्निहोत्री काव्यपाठ करेंगे। कहा कि हम सबका प्रयास है कि पांचाल पर्व को भव्यता से मनाया जाए।
विज्ञापन

मुख्य संरक्षक विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि पांचाल नगरी है, तो उसे पूरी भव्यता प्रदान की जाएगी। कवि सम्मेलन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया और 10 फरवरी को भारतीय पाठशाला में होने वाले वैदिक यज्ञ में जिले के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

सभी आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर शैलेंद्र दुबे, ब्रजकिशोर, अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें