यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पूर्व प्रधान ने दरवाजे पर जामुन बीनने आई बच्ची से शनिवार को दुष्कर्म किया। लहूलुहान बच्ची घर पहुंची और मां को जानकारी दी। गलती का एहसास होने पर आरोपी पीड़िता के परिजनों से माफी मांगने पहुंचा।
बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र निवासी दस वर्षीय बच्ची शनिवार दोपहर पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह के दरवाजे पर लगे पेड़ से गिरे जामुन बीन रही थी। तभी राजेंद्र ने उसे घर के अंदर बुलाकर दुष्कर्म किया।
घटना के बाद बच्ची लहूलुहान हालत में रोती हुई घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। उधर, राजेंद्र को गलती का एहसास हुआ तो वह बच्ची के घर माफी मांगने पहुंचा। वहां उसकी मां ने पूर्व प्रधान को खरीखोटी सुनाई।
मां ने थाने में पूर्व प्रधान के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए लोहिया अस्पताल भेजा है। प्रभारी एसओ रहमत खां ने बताया कि आरोपी पूर्व प्रधान की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।