फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: फर्रुखाबाद में तीन सिपाहियों के संक्रमित होने से हड़कंप, संक्रमितों की संख्या 135 हुई

Sat, 27 Jun 2020 12:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में तीन सिपाहियों के संक्रमित होने से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को तीन और मरीज बढ़ गए। शहर कोतवाली के दीवान की 22 जून को मौत हो गई थी। 23 जून को उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद शहर कोतवाली को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के सभी 64 पुलिसकर्मियों के नमूने जांच को भेजे गए थे। इसमें पांच पुलिस कर्मियों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार रात निगेटिव आई थी। 14 पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट आनी बाकी थी। इसमें तीन पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसमें एक सिपाही की तैनाती आवास विकास पुलिस चौकी पर है। दो सिपाही घुमना पुलिस चौकी के कोरोना संक्रमित होनेे की पुष्टि की गई है। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 135 हो गई है। इसमें 77 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 6 की मौत हो चुकी है। 52 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें