फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग कालेज खोलने की अनुमति को लगा दी फर्जी एनओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नर्सिंग कॉलेज खोलने की अनुमति लेने के लिए अग्निशमन विभाग का फर्जी एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) लगा दिया गया। इसके सत्यापन के लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी के पास पत्र पहुंचा तो मामला खुल गया। उन्होंने कार्यालय से एनओसी जारी न होने की रिपोर्ट स्टेट मेडिकल फैकल्टी को भेज दी है।
विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र के गांव पहाड़पुर सिरोली में राधा कृष्ण सावित्री देवी नाम से 100 बेड का अस्पताल है। इसमें ही रुस्तम सिंह चैरिटेबिल ट्रस्ट ने मां वैष्णो कॉलेज ऑफ नर्सिंग खोलने के लिए उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी लखनऊ में आवेदन किया था। फैकल्टी के प्रशासनिक अधिकारी ने अस्पताल प्रबंधतंत्र की ओर से भेजे गए अग्नि शमन के एनओसी को सत्यापन के लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी के पास भेजा।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सीओ वीके त्रिपाठी ने जांच कराई तो पता चला कि अस्पताल प्रबंध तंत्र की ओर से ऑनलाइन आवेदन ही नहीं किया गया। एनओसी का जो कागज लगाया गया वह पूर्णतया फर्जी है। उनके कार्यालय से जारी ही नहीं हुआ है। इस पर उन्होंने उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी लखनऊ को इसके फर्जी होने की रिपोर्ट भेज दी है। सीओ ने बताया कि वर्ष 2019 से ऑनलाइन आवेदन करने पर स्थलीय जांच करने के बाद एनओसी जारी किया जाता है। यह एनओसी कहां से जारी कर दी गई ये बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें