फतेहगढ़ पुलिस लाइन की रहने वाली महिला फॉलोअर पूनम मिश्रा(55) कई दिनों से बीमार थीं। परिजनों ने जिला जेल चौराहे के पास के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया था। गुरुवार रात हालत बिगड़ने पर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लोहिया अस्पताल लाए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पूनम के पति प्रताप नारायण मिश्रा की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके एक पुत्र राहुल की डेढ़ वर्ष पहले क्रेन चलाते समय बिल्हौर में दुर्घटना में मौत हो गई थी। वे अपने पीछे पुत्र गोपाल, अभिषेक, पुत्री रीता व अंजली को छोड़ गई है।
सूचना पर पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया। आरआई किश्वर अली ने परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए विभाग की ओर से दी जाने वाली सहायता धनराशि उपलब्ध कराई।