फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छाई रही धुंध, आलू और गेहूं की फसल के लिए मौसम बेहतर

Wed, 05 Nov 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो: 35 देवरान गढ़िया में खेत में कटे पड़े धान को गट्ठर में बांधते किसान। संवाद - फोटो : घायल पूनम।
विज्ञापन
फार्रुखाबाद/कमालगंज। खेती-किसानी के समय में मौसम की बदलती करवट पर किसानों की नजर है। चार दिन बारिश के बाद मौसम में बदलाव आ चुका है।
विज्ञापन

तापमान गिरने के साथ ही धुंध भी छा रही है। कृषि वैज्ञानिक की मानें तो आलू की बोआई व फसल की बढ़वार के लिए यह मौसम बिलकुल मुफीद है। मौसम गेहूं बोआई के लिए भी अनुकूल है।

चार दिन की बारिश में धान किसानों का अधिक नुकसान हुआ। जिन लोगों ने परेवट कर आलू गड़ाया था या बारिश से एक-दो दिन पहले पानी लगाया। उन खेतों में आलू फसल के भी नुकसान का अंदेशा लगाया जा रहा।
विज्ञापन

कमालगंज के ककरैया निवासी उन्नतशील किसान शरद कुमार का कहना है कि यदि बारिश से पहले गाड़े गए आलू में 60 प्रतिशत भी अंकुरण हो जाता है तो कोई भी खेत जुताकर दुबारा गड़ाई नहीं करेगा।

वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार का कहना है कि इस समय छाई धुंध की किसानों में चर्चा होना स्वाभाविक है। लेकिन इससे फसलों को कोई नुकसान नहीं है। बल्कि आलू की फसल गाड़ने के लिए और जो आलू गड़ चुका है, उसके लिए यह मौसम बहुत ही अनुकूल है।
उन्होंने बताया कि गेहूं के लिए मौसम भी बढ़िया हो गया है। खेत में पानी से परेवट किए बिना ही खेत तैयार कर गेहूं की भी बोआई की जा सकती है। 15 नवंबर तक गेहूं बोआई बढ़िया मानी जा सकती है।
विज्ञापन

उधर, बारिश के दौरान कई किसानों का धान खेतों में कटा पड़ा था। अब सूख जाने पर उसे सहेजा जा रहा है। गट्ठर बांधकर ढेर लगाया जाएगा। उसके बाद धान की थ्रेसर या चेन वाली मशीन से खंदाई का जतन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें