फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा और ठंड सेे लोगों की दिनचर्या बिगड़ी

Mon, 12 Dec 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कायमगंज में सुबह कोहरे के कारण सूनसान पड़ी सड़क। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भीषण कोहरा ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सर्दी के चलते लकड़ी व लकड़ी वाले कोयले के दाम आसमान छूने लगे हैं। हालांकि दोपहर बाद निकली गुनगुनी धूप ने लोगों को राहत दी। कोहरा के चलते यात्रियों की संख्या घटने लगी है। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद पर यात्रियों की संख्या कम रही।
विज्ञापन



सोमवार सुबह भीषण कोहरा होने से लोग रजाई से निकलने से सकुचाते रहे। ईद मिलादुन्नवी के त्योहार की छुट्टी के चलते स्कूली बच्चों को अभिभावकों ने रजाई से निकलने नहीं दिया। कोहरा पड़ने से मुख्यमार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमे-धीमे गुजरते दिखाई दिए।

रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद और रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद पर भीषण कोहरा के चलते यात्रियों की संख्या काफी कम रही। रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद के बाहर अलाव नहीं जल रहे थे। बाजारों में दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के बाहर अलाव जलाकर तापते नजर आए। सर्दी के चलते लकड़ी का कोयला और लकड़ी की डिमांड एकाएक बढ़ गई है।
विज्ञापन


लकड़ी जहां 10 से 12 रुपये प्रति किलो बिकी तो लकड़ी का कोयला 25 से 28 रुपये प्रति किलो बिका। घुमना पर लकड़ी का कोयला बेचने वाले दुकानदार अतीक ने बताया कि 25 से 28 रुपये प्रति किलो कोयला बेच रहे हैं। कोहरा व सर्दी इसी तरह पड़ती रही तो कोयले के दाम बढ़ सकते हैं।

नई बस्ती में लकड़ी ठेकेदार गुड्डू कहते हैं कि सर्दी के चलते लकड़ी की डिमांड में इजाफा हुआ है। दो दिन में वह करीब दो क्विंटल लकड़ी बेच चुके हैं। दोपहर 12:20 बजे गुनगुनी धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
वहीं, कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार ठंड से वृद्धों तथा बच्चों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर होना पड़ा, जबकि कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार में लगाम लग गया। भारी वाहनों के चालकों ने अपने वाहनों को सड़क से उतारकर किनारे खड़ा कर लिया और कोहरा छंटने का इंतजार करते नजर आए।

कोहरे के कारण करीबन 50 मीटर का भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं कोहरे के कारण कायमगंज से गुजरने वाली ट्रेनेें भी अपने निर्धारित समय से काफी देर से गुजरीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



सर्दी के चलते सुबह के समय मार्निंग वाक पर जाने वाले लोग भी कम ही नजर आए। दोपहर बाद धूप निकलने पर लोगों ने राहत की    सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें