फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के शौचालय मेें हुआ प्रसव, बच्ची की मौत

Mon, 12 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती प्रसूता ने शौचालय मेें बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल कर्मचारी उसे लेबर रूम में लाए। कुछ देर बार बच्ची की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही से बच्ची की मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कमलईयापुर निवासी प्रेमदास की पत्नी लक्ष्मी (24) प्रसव के लिए परिजनों ने सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में भर्ती कराया। लक्ष्मी शाम को शौचालय में गई। वहां उसने बच्ची को जन्म दिया।

जानकारी होने पर कर्मचारी आनन फानन में शौचालय गए और वहां से जच्चा -बच्चा को लेकर प्रसव कक्ष में आए। यहां बच्ची का उपचार शुरू किया गया। करीब दस मिनट बाद बच्ची की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों में हंगामा कर अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजीव शाक्य ने बताया कि बच्ची मरी हुई पैदा हुई थी। लापरवाही बरतने का आरोप गलत है। अस्पताल मेें कोई हंगामा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें