फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: धरने पर बाढ़ पीड़ितों की एसडीएम से नोकझोंक

Sun, 26 Oct 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-23, ढाईघाट गंगातट पर धरना देते ग्रामीण। संवाद - फोटो : आयोजक
विज्ञापन
शमसाबाद। गंगा बांध संघर्ष मोर्चा के बैनर तले रविवार को ढाई घाट गंगा तट पर बाढ़ पीड़ितों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। गंगा किनारे बांध बनवाने की मांग पर सुनवाई न होने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस दौरान धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम से बाढ़ पीड़ितों की नोकझोंक भी हुई। गंगा किनारे बांध बनवाने की मांग को लेकर गंगा बांध संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार राठौर, संयोजक राजपाल यादव के नेतृत्व में ग्रामीण व पदाधिकारी ढाईघाट पहुंचे।
बांध बनवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि हर साल गंगा के कटान से मकान व खेत बह जाते हैं। किसानों के बर्बाद होने के बावजूद समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक बांध निर्माण की घोषणा नहीं होती धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

उधर, धरने की सूचना पर कायमगंज उपजिलाधिकारी अतुल कुमार, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, थानाध्यक्ष रमेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण मांग पर अड़े रहे।
उन्होंने कहा कि बांध निर्माण शुरू होने के बाद ही आंदोलन समाप्त होगा। इसे लेकर अधिकारियों व ग्रामीणों में नोकझोंक भी हुई। बाढ़ क्षेत्र के गांव के प्रधान पर्वत सिंह, जुबेर खान, प्रधान ताराबानो के पुत्र शिजवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें