फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मेडिकल स्टोर में भर्ती मिले मरीज, ताला डलवाया

Sun, 26 Oct 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बुखार से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत की शिकायत पर एसीएमओ ने मेडिकल स्टोर पर छापा डाला। वहां मरीज भर्ती मिलने पर उन्होंने मेडिकल स्टोर में ताला डलवा दिया। संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

शमसाबाद क्षेत्र के गांव खुड़ना वैध में बुखार से पीड़ित महिला का गांव चौरसिया मझोला स्थित मेडिकल स्टोर में संचालित अवैध अस्पताल में इलाज कराया गया। उसकी हालत बिगड़ने पर तीन दिन पूर्व रेफर किए जाने से शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। गलत इलाज करने की शिकायत पर एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। वहां मरीज भर्ती पाए जाने पर उन्होंने मेडिकल स्टोर में ताला डलवा दिया।
एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक आदित्य उन्हें जानकारी दी कि वह बीएएमएस व आयुर्वेद से एमडी हैं। मेडिकल स्टोर का भी लाइसेंस है। उन्होंने नोटिस देकर चिकित्सीय शैक्षिक प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस का जवाब मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें